ग्राम सभा देवरिया बाबू व ग्राम सभा धोधरही
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
लक्ष्मीगंज कुशीनगर
विकासखंड रामकोला के देवरिया बाबू ग्राम सभा व ग्राम सभा धोधरही को जोड़ने वाली लिंक सड़क अपने बदहाली पर आंसू बहा रही है।
लक्ष्मीगंज -रामबाग मेन रोड से लिंग सड़क दक्षिण तरफ युगल किशोर सिंह के बैठका से होते हुए रेलवे ढ़ाला पार कर पूरब की तरफ ग्राम सभा धोधरही को जोड़ती है और पश्चिम की तरफ रेलवे के बगल से होते हुए देवरिया बाबू ग्राम सभा के अंसारी टोला मलिया टोला, सहजौली, केवल टोला, तेलिया टोला ,कोटिया, पांडे छपरा , बेलवनिया को जोड़ती है ।
इस लिंक सड़क पर काफी पुराना खड़ंजा है जो टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गया है इस सड़क की स्थिति बारिश होने पर इतनी खराब हो जाती है कि आना-जाना दुश्वार हो जाता है जबकि सड़क से बेलवनिया, कोटिया, केवल टोला, तेलिया टोला, सहजौली ,अंसारी टोला, आदि गांव के लोगों का आना जाना प्रतिदिन होता है इतना ही नहीं स्कूली बच्चे भी पठन-पाठन के लिए इसी रास्ते लक्ष्मीगंज स्कूल जाते हैं क्योंकि लक्ष्मीगंज बाजार होने के कारण रोजाना आवागमन होता रहता है।
इस सड़क की स्थिति बहुत दयनीय है गड्ढों के साथ-साथ दोनों तरफ झाड़ झंखाड़ से पटी हुई है जिससे चार पहिया और दुपहिया वाहन के आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जिम्मेदार लोग एकदम से मौन है।
इस सड़क की तरफ ग्राम प्रधान ,जिला पंचायत ,विधायक, सांसद किसी की नजर नहीं पड़ रही है आम जनमानस की मांग है कि इस सड़क को जल्द से जल्द बनवाया जाए और साफ सफाई कराया जा ताकि सुगमता से लोग
आ जा सके अब देखना यह दिलचस्प होगा कि किन महानुभावों की नजर पड़ती है संज्ञान में लेते हुए इस सड़क को बनवाते हैं और साफ सफाई कराते हैं।
