आज तमकुहीराज में होगा सांसद निधि के विकास कार्यों का लोकार्पण

जनता दर्शन से होगी दिन की शुरुआत, प्रस्तावित कार्यों का होगा शिलान्यास

दोपहर तीन बजे शहनाई मैरेज हाल में होगा मुख्य कार्यक्रम

संपादक अखिलेश द्विवेदी उर्फ़ राजू दुबे 9Tv समाचार भारत UP बिहार MEDIA

शनिवार को देवरिया लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत तमकुहीराज एवं फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्रों में सांसद निधि से पूर्ण कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण तथा प्रस्तावित व स्वीकृत योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

यह कार्यक्रम तमकुहीराज में एनएच 28 स्थित शहनाई मैरेज हाल में दोपहर तीन बजे आयोजित है, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सांसद शशांकमणि त्रिपाठी शिरकत करेंगे।

इस आशय की जानकारी सांसद प्रतिनिधि धीरज त्रिपाठी ने देते हुए बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम से पहले पूर्वाह्न साढ़े नौ बजे से जनसंपर्क कार्यालय, तमकुहीराज में जनता दर्शन का आयोजन भी किया गया है, जिसमें क्षेत्र की जनता अपनी समस्याएं सांसद के समक्ष रख सकेंगे और उनके समाधान की पहल वहीं से की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *