एन एच 28 पर सड़क हादसे में युवक घायल

 

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

सलेमगढ़ कुशीनगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत फोरलेन सलेमगढ़ पेट्रोल पंप के पास बाइक से जा रहा युवक विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से टकरा गया,।

और सड़क पर गिरकर घायल हो गया। जिसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज पहुंचा या गया।

बुधवार की रात्रि लगभग 8 बजे सद्दाम पुत्र नसरुद्दीन साकिन बसडिला बुजुर्ग निवासी सलेमगढ़ चौराहे पर जा रहा था तभी फोर लेन सलेमगढ़ पेट्रोल पम्प के पास विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से टकरा गया और सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया

तथा उनके सिरऔर पैर में गंभीर चोटें आयी है। सूचना पर पहुंचे बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा ने घायल युवक को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज पहुंचा या गया। अब युवक खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *