फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रामकोला-पडरौना हाइवे पर मेहदीगंज इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास सुबह 6 बजे एक निजी एंबुलेंस ने पेट्रोल भरवाने जा रहे पल्सर बाइक सवार को पीछे से ठोकर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम माधवपुर गौजही निवासी विकाश उर्फ छोटू (22) पुत्र दुखी मद्धेशिया के रूप में हुई है। विकाश मेहदीगंज में कबाड़ की दुकान चलाता था
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब छः बजे विकाश अपनी पल्सर बाइक से इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार निजी एंबुलेंस (यूपी 27 एटी 1107) अनियंत्रित होकर उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि विकाश करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। जीवन बचाने वाली एंबुलेंस आज जीवन लेने का कारण बन गई।
