9tv समाचार भारत UP बिहार MEDIA, दाहुगंज, कुशीनगर से
पत्रकार अवधेश कुमार
भारतीय सेना के शौर्य व अद्वितीय पराक्रम से ऑपरेशन सिन्दूर को मिली ऐतिहासिक सफलता पर सेना के सम्मान में शुक्रवार को जटहा बाजार क्षेत्र में विराट तिरँगा यात्रा निकाली गयी जिसकी अगुवाई पड़रौना विधान सभा क्षेत्र के सदर विधायक मनीष जायसवाल व ब्लॉक प्रमुख विशुनपुरा ने किया।
भारतीय सेना के सम्मान में जटहा बाजार के प्राइवेट बस स्टैण्ड से निकाली गयी विराट तिरँगा यात्रा के दौरान उपस्थित जन सैलाब को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक पड़रौना मनीष जायसवाल ने कहा कि पड़ोसी आतंकी देश में संरक्षण प्राप्त आतंकियों द्वारा जम्मू काश्मीर के पहलगाँव में पर्यटकों के साथ की गयी कायराना खूनी हरक्क्त में
उजड़े माँ बहनों के सिन्दूर की जबाबी कार्यवाही में नये भारत की सेना ने ऑपरेशन सिन्दूर के तहत अपने अद्भुत व अद्वितीय सैन्य पराक्रम के आगे पड़ोसी आतंकी देश पाक ने गिड़गिड़ाते हुए अपने घुटने टेक दिये ।
भारतीय सेना ने आतंकी समर्थित देश पाक के आतंकियों की बनी चौकियों व अड्डों को जहाँ खण्डहर बना दिया तो वहीं आतंक के सरगना अजहर मसूद का पूरा परिवार ही आतंक की आग में ही भस्मीभूत हो गये। इसी क्रम में ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने कहा कि सशक्त व मजबूत व्यक्तित्त्व की अगुवाई में भारत देश नित नये तकनीकी अत्याधुनिक आग्नेयास्त्रों से युक्त भारतीय सेना दुश्मन देश में पल्लवित होते आतंकियों को ऑपरेशन सिन्दूर के तहत जहाँ जहन्नुम के दर्शन करवाये हैं तो वहीं भारत देश के प्रति छद्म व्यवहार रखने वाले देशों के आकाओं को अपनी अद्भुत ताकत से नींदे हराम कर दिया है
। तिरँगा यात्रा जटहा बाजार नगर क्षेत्र का भारत माता की जय , भारत जिन्दाबाद, भारतीय सेना जिन्दाबाद जैसे गगन भेदी जयघोषों के साथ हाथों में तिरँगा लिये जनप्रतिनिधियों , व्यापारियों व भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने भ्रमण किया।
इस यात्रा में सदर विधायक पड़रौना व ब्लॉक प्रमुख विशुनपुरा के अलावे भाजपा नेता व कार्यकर्त्ताओं में सुदर्शन पॉल, सदाशिव मणि, श्रीकान्त जायसवाल, कपिल देव लाल श्रीवास्तव, मनोज विश्वकर्मा, धनन्जय तिवारी, विधायक प्रतिनिधि घनश्याम मोदनवाल, सिद्धार्थ कुशवाहा, मोहन कुशवाहा, प्रदीप जायसवाल, भोला जायसवाल, पंकज गुप्ता, ग्राम प्रधान हिरनही जयचन्द कुशवाहा, गोवर्धन कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
पत्रकार अवधेश कुमार।
