कुशीनगर में तीन दिन से लापता युवक का मिला शव

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर  9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 
जिले के पकड़ियार गांव का शहजाद सिद्दीकी कार सहित नहर में क्षतिग्रस्त
हालत मे मिला 10 दिन पहले सऊदी अरब से कमाकर घर लौटा था
कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में बड़ी गंडक नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान शहजाद सिद्दिकी (30) के रूप में हुई है, जो पकड़ियार गांव का रहने वाला था।

शहजाद 10 दिन पहले ही सऊदी अरब से कमाकर वापस लौटा था।तीन दिन पहले देर रात घर से निकले शहजाद के नहीं लौटने पर परिवार परेशान हो गया।

परिवार जब गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहा था, तभी उन्हें सूचना मिली कि बघपरना गांव के पास नहर में एक कार गिरी है। मौके पर पहुंचकर परिवार ने बिखरे हुए कार के पार्ट्स की पहचान की।थाना अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। SDRF की टीम ने दिनभर कार की तलाश की।

बाद में मदनपुर शुक्रौली क्षेत्र के चार मछुआरों की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया। क्षतिग्रस्त कार में शहजाद का शव मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *