दो बच्चों के साथ लेकर पत्नी लापता,पति ने दी तहरीर

मोहन पांडेय हाटा कुशीनगर 9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA

हाटा कुशीनगर ।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र की एक महिला अपने दो नाबालिग बच्चों को लेकर रिस्तेदारी में जाने की बात कह आज तक नहीं लौटी घर,पति चंडीगढ़ से आया घर रिस्तेदारी में तलाश किया नहीं मिली तो थाने में दी तहरीर और मुकदमा दर्ज़ करने की माग की।

मंगलवार दोपहर बाद कोतवाली क्षेत्र के पिपराहुमेल निवासी जितेंद्र चौहान कोतवाली पहुच कर तहरीर दी और बताया कि मै मजदूरी का काम चंडीगढ़ में करता हूं घर पर अंय परिजन रहते हैं 6मई को मेरी पत्नी निशा देवी उम्र 35बर्ष 17वर्षीय बेटी तन्नू व 15वर्षीय पुत्र टींकू को घर से निकलते समय हमारे पिता जी से कही कि मै बच्चों संग रिस्तेदारी में जा रही हूं दो दिन में घर चली आउगी,जब वह निर्धारित समय से नहीं आयी तो पिता ने फोन कर मुझे बताया, चंडीगढ़ से आने के बाद सब जगह तलाश किया परंतु नहीं मिली मोबाइल भी बंद है।

तहरीर मिलते ही पुलिस विधीक कार्रवाई में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *