फिरोज असारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
रामकोला विकासखंड के सपहा में खजुरिया नहर पर बना पुल धंस जाने से स्थानीय लोगों को कब्रिस्तान तक जनाजा ले जाने में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
बताते चलें कि 2 जून रविवार की रात मैं खजुरिया नहर में पानी आते ही सपहा गांव के सामने का पुल धंस गया स्थानीय निवासियों के मुताबिक पुल धंसने का
कारण अवध मिट्टी खनन को बताया जा रहा है वही खजुरिया नहर के अवर अभियंता अनिल कुमार का कहना था की एक पिलर कमजोर होने से यह पुल धसा हुआ है।
उन्होंने दावा किया की मिट्टी की नीलामी नियमित प्रक्रिया के तहत की गई है। वही कल दिनांक 10 जुलाई दिन बृहस्पतिवार को सपहा खास से निकले जनाजे में सम्मिलित लोगों ने बताया पुल की जर्जर स्थिति के कारण अनहोनी का भय बना रहता है, और वैकल्पिक सुगम मार्ग के अभाव में लोगों को जोखिम उठाकर इस पुल को पार करना पड़ता है।
सपहा खास, सपहा अंसारी टोला, और सपहा मदरहवा टोला के निवासियों के लिए यह पुल कब्रिस्तान तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पुल की मरम्मत या वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था के लिए प्रशासन को कई बार सूचित किया गया है,।
लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे न केवल जनाजे ले जाने में दिक्कत हो रही है, बल्कि रोजमर्रा की आवाजाही भी खतरे में है।
इस पुल से छात्र छात्राएं स्कूल आते जाते हैं। प्रशासन को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, जैसे कि पुल की मरम्मत या अस्थायी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था, ताकि लोगों को जोखिम से बचाया जा सके।
