पीएम आवास ग्रामीण के लिये 98 हजार 792 परिवार चिह्नितकुशीनगर।

पीएम आवास ग्रामीण के लिये 98 हजार 792 परिवार चिह्नितकुशीनगर।

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के तहत जिले में पात्र परिवारों की पहचान के लिए सभी ग्राम पंचायतों में व्यापक सर्वे अभियान चलाया जा रहा है।

इसमें प्रशासन ने कुल 402 सर्वेयरो को लगोर गांव-गांव पहुंचकर और मोबाइल आधारित सेल्फ सर्वे की सुविधा देकर बड़ा आंकड़ा इकट्ठा किया है, जिसमें अभी तक कुल 98 हजार 792 परिवार संभावित लाभार्थी के रूप में चिह्नित हुए हैं। जिले के 14 ब्लॉकों की 980 ग्राम पंचायतों में तैनात 402 सर्वेयरों ने 64 हजार 104 परिवारों का घर-घर जाकर सर्वे किया। वहीं 34 हजार 688 लोगों ने मोबाइल ऐप के जरिए स्वयं अपना विवरण अपलोड किया, जिसका विभागीय सत्यापन कराया जा रहा है।

ब्लॉकवार आंकड़ों में खड्डा सबसे आगे है, जबकि सबसे कम सर्वे सुकरौली ब्लॉक में दर्ज हुआ है। सर्वे के दौरान कई ऐसे परिवार सामने आए, जो वर्षों से पक्के मकान की प्रतीक्षा कर रहे थे। झोपड़ी में रहने वाले परिवारों को बरसात में छप्पर टपकता है। सर्वे होने के बाद उनके अंदर पक्का घर मिलने उम्मीद जग गई है। जिलेभर में यह सर्वे उम्मीद की नई हवा लेकर आया है। पक्के घर की आस लगाए हजारों परिवार अब अंतिम सूची का इंतजार कर रहे हैं। पीडी पियूष कुमार सिंह ने बताया कि सेल्फ सर्वे और फील्ड सर्वे दोनों के आंकड़ों का मिलान किया जा रहा है। पात्रता जांच पूरी होने के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। शासन ने स्पष्ट किया है कि प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी और किसी भी पात्र परिवार को छोड़ा नहीं जायेगा।

9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *