सीतामढ़ी व रोहतास में पाउडर संयंत्र
बिहार को डेयरी हब बनाने की तैयारी
संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
बिहार को डेयरी हब बनाने की तैयार यह पहल सिर्फ दूध उत्पादन और आपूर्ति को लेकर नहीं है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण का भी बड़ा माध्यम बनेगी.
अब अतिरिक्त दूध बर्बाद नहीं होगा, बल्कि पाउडर बनाकर सुरक्षित रखा जाएगा, जिससे किसानों को स्थायी लाभ मिलेगा और बिहार की पहचान डेयरी उत्पादन में और मजबूत होगी.
बिहार में दूध उत्पादन को बढ़ावा देने और हर कोने तक दूध की सुगम आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है.।
राज्य के विभिन्न जिलों में नए डेयरी और दूध पाउडर संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं. इसके तहत गोपालगंज, गया जिले के वजीरगंज और दरभंगा में बड़े डेयरी प्लांट और सीतामढ़ी व रोहतास के डेहरी ऑनसोन में दूध पाउडर प्लांट लगाए जाएंगे.
बिहार में डेयरी क्रांति की ओर कदम
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने पत्र जारी कर इन योजनाओं का खाका पेश किया है. विभाग का कहना है कि पांचों योजनाओं पर कुल 3 अरब 16 करोड़ 31 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. इसके पूर्ण होने के बाद न केवल संबंधित जिलों में बल्कि आसपास के इलाकों में भी दूध की आपूर्ति सहज हो जाएगी.
दरभंगा में दो लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाला डेयरी संयंत्र लगाया जाएगा. इस पर 71 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत आएगी. गया के वजीरगंज में भी दो लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता का संयंत्र लगेगा, जिसकी लागत
50 करोड़ 27 लाख रुपये होगी. गोपालगंज में एक लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता का डेयरी प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिस पर 54 करोड़ 73 लाख रुपये खर्च होंगे.
