9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA /
ब्रिज बिहारी पांडेय/ फाजिलनगर, कुशीनगर
राजमाता अहिल्याबाई के देश और सनातन धर्म के उत्थान के लिए किया गया याद।
कुशीनगर महारानी अहिल्या बाई होलकर भारतीय इतिहास की ऐसी विलक्षण महिला शासक थीं, जिन्होंने अपने न्यायप्रिय, धर्मपरायण और लोकसेवी शासन के माध्यम से जनमानस के हृदय में स्थायी स्थान बनाया. उनका सम्पूर्ण जीवन महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और प्रशासनिक दक्षता का आदर्श उदाहरण है।उक्त बातें यूपी एग्रो के चेयरमैन जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा ने कही।वे रविवार को नगर पंचायत सभागार में महारानी अहिल्याबाई होलकर शताब्दी समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि अहिल्या बाई होल्कर का जीवन दर्शाता है कि शासन और समाज सेवा में महिलाओं की भूमिका कितनी सशक्त और निर्णायक हो सकती है. उन्होंने नगर पंचायत सभागार में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित इस तरह के आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समारोह हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ते हैं.नगर अध्यक्ष शायदा खातून ने कहां कि अहिल्याबाई एक कुशल प्रशासक और प्रबंधक थीं। उन्होंने राज्य की अ
र्थव्यवस्था को मजबूत किया और लोगों को समृद्धि प्रदान की। वह एक महान शासक और एक महान व्यक्ति थीं। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा पिंकी शर्मा ने किया तथा संचालन भाजपा नेता दीपक मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्पांचंल से हुआ। कार्यक्रम को संम्वोधित करने वालों में महेन्द्र उपाध्याय,डा रानी शुक्ला, राजेन्द्र सिंह, सपना सिंह, उपेन्द्र गुप्ता,सभासद प्रतिनिधि गण राजन ब्याहुत,राजन जायसवाल, शंभू जायसवाल, दिवाकर मद्धेशिया, मनोज कुंदन, निलू बर्नवाल संजू देवी सहित भाजपा महिला मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
