रामपुर झुरिया में कम्बल वितरण कार्यक्रम संपन्न, पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने की शिरकत

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
जनपद कुशीनगर के
हाटा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर झुरिया में गुरुवार को कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह रहे।
यह आयोजन पूर्व प्रधान एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल वचन यादव द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे SIR फॉर्म भरकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं, ताकि आगामी चुनाव में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
साथ ही यह भी संदेश दिया गया कि 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरा सहयोग करें।
9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कार्यक्रम में कई स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने कम्बल वितरण कार्यक्रम की सराहना की और इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
