लखनऊ: यूपी के गाजीपुर में भाजपाइयों पर लाठीचार्ज और एक कार्यकर्ता की मौत के मामले की एसआईटी से जांच कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मामले पर सख्त हो गए है।

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

उन्होंने एसआईटी से जांच कराने का डीजीपी राजीव कृष्ण को आदेश दिया है।

सीएम योगी ने दूसरे जिले के एसपी स्तर के अधिकारी से जांच का निर्देश दिया है।

गाजीपुर के नोनहरा थाने का पिछले सोमवार को भाइपाइयों ने घेराव किया था।

इस दौरान देर रात बिजली बंद कर भाजपाइयों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था।

लाठीचार्ज में भाजपा के दिव्यांग कार्यकर्ता की मौत हो गई थी।
अगले ही दिन थानाध्यक्ष समेत छह पुलिस वालों को निलंबित कर दिया गया था।

इसी मामले को गाजीपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला प्रभारी डॉ राकेश त्रिवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की।
मुलाकात के दौरान पूरे मामले से अवगत होते हुए मुख्यमंत्री ने डीजीपी को घटना की जांच एसआईटी से कराने के निर्देश दिए।

मुलाकात में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मुख्यमंत्री को पूरे प्रकरण से अवगत कराया।
करीब 30 मिनट तक हुई मुलाकात में मुख्यमंत्री ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *