सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन मनाया

सह संपादक वैभव कुमार तिवारी/ 9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA

समउर बाजार/बिहार खुर्द, समउर बाजा (तमकुहीराज):

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं व पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदयनारायण गुप्ता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा और पारंपरिक व्यंजन बिठाई-बाटी कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और युवाओं की भी भारी भागीदारी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की लंबी उम्र और पार्टी की सफलता की कामना की।

सभी ने एकजुट होकर सपा की विचारधारा को आगे बढ़ाने और आने वाले चुनावों में मजबूती से भाग लेने का संकल्प लिया। इस मौके पे जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी कुशीनगर अरविंद यादव उर्फ धुंआ सिंह गोविन्द यादव पारस शर्मा मैनुद्दीन खान अनुरुद्ध कुशवाहा मनोज कुशवाहा अमर यादव दिलीप यादव विशाल शर्मा आदि सपा कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *