🛑 ब्रेकिंग न्यूज़:
रंजीत कुमार श्रीवास्तव सेवरही कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
लखनऊ/सीतापुर:
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जनपद सीतापुर के थाना क्षेत्र अटरिया में डीजल माफिया के हौसले एक बार फिर चर्चा में हैं। लगातार सामने आ रही डीजल चोरी की घटनाओं के बीच आज एक बड़ा हादसा हुआ, जब चोरी के दौरान एक डाला में अचानक आग लग गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में लेते हुए डाला को जब्त कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, इस पूरे गोरखधंधे का मास्टरमाइंड अनुज नामक व्यक्ति है, जो इससे पहले भी डीजल चोरी के मामले में जेल जा चुका है
स्थानीय सूत्रों की मानें तो यह गिरोह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय है और आए दिन डीजल की अवैध
तस्करी करता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस बार कितनी सख्ती से कार्रवाई करता है।
