सेवरही चीनी मिल ने शुरू की पेराई की तैयारी, बनाए 33 गन्ना क्रय केंद्र

सेवरही चीनी मिल ने शुरू की पेराई की तैयारी, बनाए 33 गन्ना क्रय केंद्र
संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
तमकुहीरोड। सेवरही चीनी मिल की तरफ से नए पेराई सत्र शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है। मिल की तरफ से क्षेत्र में 33 गन्ना क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जहां इलेट्राॅनिक कांटा लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

सेवरही चीनी मिल के गन्ना परिक्षेत्र में वर्ष 2025-2026 के लिए गन्ने की पेराई सत्र शुरू करने को लेकर चीनी मिल व केन यूनियन की तरफ से तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए मिल की तरफ से क्षेत्र के जमुआन, गौराहा, तरयासुजान, गुरवलिया, सिसवा नाहर, भुलिया, महुअवां, रकबा राजा, समउर, मोगलपुरा सहित सभी निर्धारित क्रय केंद्रों पर सेवरही चीनी मिल व केन यूनियन की ओर से संयुक्त रूप से इलेक्ट्राॅनिक कांटे लगाए जाने के साथ वहां कर्मचारियों की तैनाती का कार्य शुरू हो गया है।

मिल की तरफ से अब तक 18 क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्राॅनिक कांटे लगाए जा चुके हैं, शेष क्रय केंद्रो पर भी कांटे लगाने का कार्य चल रहा है। चीनी मिल के उप गन्ना महाप्रबंधक पीएन शाही व केन यूनियन के सचिव हरिशचंद्र चौधरी का कहना है कि सभी गन्ना क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्राॅनिक कांटे लगाने के साथ कर्मचारियों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *