हाटा, कुशीनगर । कोतवाली
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ट्रैक्टर थ्रेसर से हरियाणा प्रान्त से विहार प्रान्त ले जा रहे कुल 708 बोतल अबैध अंग्रेजी शराब तस्करी के लिए जाते वक्त दो आरोपी को पुलिस ने पकडा। प्रभारी निरीक्षक हाटा राम सहाय चौहान ने बताया कि सूचना मिली की शराब की खेप को लेकर तस्कर टैक्टर थ्रेसर से बिहार जा रहा है। सहयोगी एसएसआई संतराज यादव, कांस्टेबल राहुल सिंह, बृजेश यादव, अंगद यादव, उमाशंकर यादव के साथ भड़कुलवां चौराहे हाइवे पर चेकिंग शुरू की गई। इज़ी दौरान उक्त ट्रैक्टर व थ्रेसर आते दिखाई दी, जिसको पुलिस ने रोक कर तलाशी शुरू की। तलाशी में ट्रैक्टर व थ्रेसर से 708 बोतल हरियाणा निर्मित शराब बरामद किया गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान विक्रम पुत्र जयवीर सिंह साकिन शेखपुर तितरी थाना महम जनपद रोहतक हरियाणा व दीपक पुत्र रामकुमार साकिन खन्डा थाना खरखौदा जनपद सोनीपत हरियाणा के रुप में हुई। पकड़े गए तस्करों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बागपत लखनऊ के रास्ते गोरखपुर कुशीनगर होते हुए विहार राज्य ले जा रहे थे। हाटा कोतवाली पुलिस ने पकडे. गए तस्कर के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा।
