अंसारी टोला गांव की सड़क अपने बदहाली पे आंसू बहा रही है

अंसारी टोला गांव की सड़क अपने बदहाली पे आंसू बहा रही है

जिम्मेदार मौन है

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

रामकोला विकासखंड के देवरिया बाबू ग्राम सभा के अंसारी टोला गांव की सड़क अपने बदहाली पर आंसू बहा रही है जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं
देवी बाबू ग्राम सभा के अंसारी टोला के सुरेश खटीक के घर के सामने से पूरब तरफ होते हुए महबूब अंसारी के घर के सामने पिच रोड में मिली हुई है जो धोधरही गांव को होते हुए लक्ष्मीगंज बाजार की मेन रोड में मिलती है इस सड़क से स्कूली बच्चे , बच्चियां पढ़ने लक्ष्मीगंज अलग-अलग विद्यालयों में आते जाते हैं साथ ही इस सड़क से पांडे छपरा, बगहा ,सहजौली , कोटिया ,केवल टोला, तेलिया टोला, माली टोला, धोधरही आदि गांव के लोगों का आवागमन होता है लेकिन आज तक इस सड़क पर ना तो खड़ंजा और नहीं इंटरलॉकिंग हुआ यहां तक की यह सड़क सिर्फ पैदल चलने वाले रास्ते में तब्दील हो गई इस सड़क की साफ सफाई भी नहीं हुई बरसात में इस रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाता है इस सड़क पर प्रधान, बी डी सी, जिला पंचायत किसी की नजर नहीं पड़ती है सारे लोग आंख मूदें हुए हैं इस सड़क के किनारे एक दो घर भी बन गए हैं जिन्हें आने-जहां में दिक्कत होती है कोई बीमार पड़ जाए तो चार पहिया वाहन नहीं आ सकता काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है अंसारी टोला गांव के बशरुद्दीन अंसारी, नईम मुमताज, इद्रीश ,ख्वाजा, इकरार , शब्बीर, इर्शाद
महबूब,नबीजुल्लाह,
मुसाहेब,वाजिद,आयुर्वेद,
शाहरुख ,समील, इम्तियाज , निजामुद्दीन आदि लोगों ने कहा कि यह सड़क अंसारी टोला गांव से बाहर निकलने के लिए मेन सड़क है इसे जल्द से जल्द बनना चाहिए जिससे आवागमन सुचारू रूप से हो सके। 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *