अंसारी टोला में रास्ता खड़ंजा कराने को लेकर उठी मांग : ब्लॉक प्रमुख रामकोला दिग्विजय सिंह और ग्राम प्रधान ने दिया आश्वासन

 

सह संपादक वैभव तिवारी/

    9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA

जनपद कुशीनगर के विकासखंड रामकोला के अंतर्गत देवरिया बाबू ग्राम सभा के अंसारी टोला में रास्ता खड़ंजा कराने को लेकर लोगों ने मांग किया है।

बता दें कि देवरिया बाबू ग्राम सभा में एक टोला अंसारी टोला है। अंसारी टोला के दक्षिण तरफ एक रास्ता बना हुआ है जो कब्रिस्तान की तरफ जाता है कब्रिस्तान से मुड़कर पश्चिम तरफ नहर की पटरी से मिल जाता है जो मेन रोड में जाकर मिल जाता है।

अंसारी टोला के तिहाई लोग उसी रास्ते से मेन रोड पर आते जाते हैं अंसारी टोला के लोगों का कहना है अगर यह रास्ता खड़ंजा होकर इंटरलॉकिंग हो जाता है तो कब्रिस्तान तक आने-जाने में बहुत सहूलियत हो जाएगी क्योंकि बरसात में गांव के लोगों को आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है खास तौर पर जब किसी का जनाजा ले जाना होता है तो और दिक्कत होती है।

संवाददाता ने ग्राम प्रधान जी से बात की तो प्रधान ने आश्वासन दिया कि इसे कार्य प्रणाली की सूची में डलवा देता हूं पास होने के बाद खड़ंजा कराने का काम करूंगा वहीं पूर्व मंत्री श्री राधेश्याम सिंह जी के सुपुत्र श्री दिग्विजय सिंह ब्लॉक प्रमुख रामकोला से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मैं आकर स्वयं देख लूंगा और भरपूर कोशिश करूंगा कि वह रास्ता खड़ंजा हो जाए ब्लॉक प्रमुख जी और ग्राम प्रधान जी के आश्वासन से अंसारी टोला के लोगों में यह आस जग गई है कि अब यह रास्ता खड़ंजा हो जाएगा और सारी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी अंसारी टोला के अमानुल्लाह अंसारी/ शब्बीर अंसारी/ इकरार अंसारी/ परवेज अंसारी/ जाकिर अंसारी/ समील अंसारी/ जावेद अंसारी/ कौसर अंसारी/ नईम अंसारी/ इरशाद अंसारी/ इरफान अंसारी आदि लोगों की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *