अत्यधिक गर्मी व उमस के कारण छात्रा हो गई बेहोश

 

अत्यधिक गर्मी व उमस के कारण छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी

मोहन बसडीला प्राथमिक विद्यालय में बेहोश हुई छात्रा। स्रोत-सोशल मीडिया

कुशीनगर। जनपद के दो विद्यालयों में गर्मी से चक्कर आने के बाद तीन छात्राएं बेहोश हो गईं। सेवरही क्षेत्र मुकुंदपुर स्थित उच्चप्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई कर रही कक्षा सातवीं की छात्रा को गर्मी से चक्कर आ गया। जानकारी होने पर सक्रिय हुए शिक्षक उसे कक्षा से निकालकर बरामदे में ले गए, जहां उसका चेहरा

पानी से धोए तो सामान्य हुई।

इसके बाद शिक्षक उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी और बीईओ के निर्देश पर उसे घर पहुंचा दिया गया। सेवरही बीईओ डॉ. प्रभातचंद्र राय ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूल की अन्य बच्चों की तरह कक्षा सातवीं की छात्रा

काजल पढ़ाई कर रही थी। उसम भरी गर्मी के चलते उसे अचानक चक्कर आ गया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय सिधुआ की कक्षा पांचवीं की छात्रा अंजलि और कक्षा एक की छात्रा खुशी को प्रार्थना सभा स्थल पर चक्कर आ गया। शिक्षक उन्हें बरामदे में बैठा कर चेहरे पर ठंडे पानी का छिड़काव किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *