तरयासुजान, कुशीनगर थानाक्षेत्र के हफुंआ जीवन के समीप से खनन अधिकारी कुशीनगर ने अवैध तरीके से मिट्टी का खनन कर रहे पांच ट्रेक्टर ट्राली समेत सात वाहनों को जब्त किया है। खनन अधिकारी के इस कार्यवाही से अवैध मिट्टी कारोबारियों में बेचैनी की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान वाहन स्वामी व कुछ संभ्रांत वाहनों के छुड़ाने के लिए खनन अधिकारी के चरणबंदन करते देखे गये। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत हफुआं जीवन गांव के समीप अवैध तरीके से मिट्टी खनन की सूचना खनन अधिकारी कुशीनगर अभिषेक सिंह को मिली थी जिसके जांच में पहुंचे खनन अधिकारी ने पांच ट्रेक्टर ट्राली एक रैपर तथा एक ट्रेक्टर संचालित लोडर को जप्त किया है। जैसे ही गाड़ीयों के जप्त होने की सूचना वाहन स्वामियों व कारोबारियों को हुई अपने पहुंच के अनुसार पैरवी ले खेतों में पहुंच गये। जहां पैरवीकारों ने खनन अधिकारी का जमकर चरणबंदन की पर पुलिस बल
संग पहुंचे खनन अधिकारी ने सभी गाड़ीयों को अपने अभिरक्षा में ले थाने के तरफ बढ़ गये। इस संबंध में खनन अधिकारी कुशीनगर अभिषेक सिंह ने बताया सूचना के आधार पर कि गयी कार्यवाही में सात वाहनों को जप्त किया गया है। कुछ चालक मौके से भागने में सफल रहे।
9 टीवी समाचार भारत यूपी बिहार
सम्पादक अखिलेश कुमार द्विवेदी
