अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्ता समेत कुल तीन अभियुक्त गण गिरफ्तार

 

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर के सूचना पर थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा एक नफर अभियुक्ता समेत कुल तीन नफर अभियुक्त गण भोला यादव उर्फ राकेश यादव पुत्र दयाराम यादव उम्र करीब 36 वर्ष निवासी ग्राम चोलापुर थाना चोलापुर

कमिश्नरेट वाराणसी इंद्रजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय रघुनाथ सिंह उम्र करीब 64 वर्ष निवासी ग्राम पवारेपुर धरसौना थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी तथा एक अभियुक्ता उम्र 41 वर्ष को दिनांक 20- 8- 25 को समय करीब 4:50 बजे गड़सरा से धरसौना जाने वाले मार्ग पर पवारेपुर धरसौना थाना चोलापुर वाराणसी से कल 56.40 ग्राम अवैध नशीला पाउडर स्मैक एक अदद तोलने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन मय एक अदद छोटी कटोरी एक अदद वाहन ऑटो एवं कुल 16,27, 540 रुपए नगद के साथ गिरफ्तार किया

गया ।उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना चोलापुर द्वारा मु०अ० सं०-0342/2025 धारा 8/22 एन०डी०पी०एस० एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी उ०नी० चंदन कुमार थाना चोलापुर कमिश्नर रेट वाराणसी उ०नी० प्रद्दुम्न राय थाना चोलापुर कमिश्नर रेट वाराणसी उ०नी० हरेंद्र सिंह थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी,हे०का० लवकुश कुमार थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी हे०का० दीपक कुमार पांडे थाना चोलापुर

कमिश्नरेट वाराणसी, का० सूरज कुमार थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी,का० आदित्य कुमार थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी का० ज्ञानेंद्र कुमार थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी,का० अमित कुमार सिंह थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी, म०का० विमला थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी,म०का० प्रियांशी गोड़ थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *