इंटरलॉकिंग रोड की स्थिति चिंताजनक, ग्रामीणों ने की सफाई की मांग

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 में स्थित इंटरलॉकिंग रोड की हालत बदहाल हो गई है। रोड के दोनों ओर उगे नरकट और झाड़ियों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह रोड एक ओर मथौली मार्ग को जोड़ती है, तो दूसरी ओर विश्व दर्शन मंदिर (रामकोला धाम) तक जाती है, जो ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है।

स्थानीय निवासी कैलाश यादव ने बताया कि रोड पर नरकट और झाड़ियों के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं, ग्रामीण अमित कुमार दुबे ने कहा कि पैदल चलने वालों को झाड़ियों से निकलने वाले जहरीले सांपों का डर सताता है।

यह रोड विश्व दर्शन मंदिर जाने का एकमात्र सुगम रास्ता है, जिसकी बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से रोड की सफाई और रखरखाव की मांग की है, ताकि आवागमन सुगम हो और दुर्घटना व सांपों के खतरे से बचा जा सके। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

इस संबंध में सभासद उमाशंकर ने बताया नगर पंचायत को सूचना दे दी गई है जल्द ही सफाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *