उपजाऊ भूमि पर स्मार्ट सिटी बनाने का किसानों ने किया विरोध

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर  9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

जनपद कुशीनगर के कसया तहसील क्षेत्र के बाड़ी पुल चौराहे के समीप श्यामपुर हतवा व साखोपार के किसानों ने अपने खेतों में प्रदर्शन करते हुए उनकी उपजाऊ भूमि पर प्रस्तावित स्मार्ट सिटी बनाने का विरोध किया और जमीन नहीं देने का ऐलान किया।

सोमवार को उपजाऊ भूमि बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक एडवोकेट पवन कुमार पाठक ने कहा कि अपनी भूमि बचाने को लेकर हम किसान 41 दिन से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि हम किसान विकास विरोधी नहीं है। लेकिन उपजाऊ भूमि पर स्मार्ट सिटी बनाया जाना स्वीकार नहीं है। इस परियोजना से करीब एक हजार किसान परिवार प्रभावित हो रहे हैं। यदि इसे बढ़ाया गया तो संख्या बढ़ जाएगी। इसे अन्यत्र स्थापित किया जाना जनहित में हैं।

इसी क्रम में किसान राम जी चौबे ने कहा कि इसी जमीन से उपजे अन्न से हमलोगों की आजीविका चलती है। जमीन निकल जाने से सैकड़ों किसान भूमिहीन होंगे। छोटेलाल प्रसाद, अवधेश चौधरी सहित किसानों ने कहा कि हम किसान अपनी उपजाऊ भूमि किसी कीमत पर नहीं देंगे।

इस दौरान अवधेश प्रताप सिंह, स्वामीनाथ, रामजी चौबे, अजीत चौबे, छोटेलाल प्रसाद, सरल गुप्ता, स्वामीनाथ प्रसाद, राम आशीष गुप्ता, गिरिजेश चौबे, राघवेंद्र चौबे, राम आशीष जायसवाल, ओम प्रकाश सिंह, अवधेश चौधरी, राघवेंद्र चौबे, योगेन्द्र यादव, सीमा चौहान, पंकज, मीना देवी, संजय चौबे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *