उपभोक्ता बेहोश 10 माह में दो लाख रुपये आया बिजली बिल, 

 

पटहेरवा विद्युत उपकेंद्र का मामला, विभाग का चक्कर लगा रहा पीड़ित

 

पिपरा कनक। विद्युत विभाग का एक अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है।

10 माह में घरेलू विद्युत बिल 1.98 लाख रुपये बना दिया गया। इसे देखकर उपभोक्ता के पिता बेहोश हो गए।

अब वह विद्युत बिल ठीक कराने के लिए विभाग का चक्कर लगा रहा है।

पटहेरवा विद्युत उपकेंद्र के गांव गगलवा चैनपट्टी निवासी उपभोक्ता हसीबुल्लाह का 10 माह से विद्युत बिल बकाया है।

पिछली बार वह 5 जून 2024 को पूरा बकाया विद्युत बिल जमा कर विदेश चला गया था ।

वह विदेश से अपने पिता नुरुलहोदा को विद्युत बिल निकलवा कर जमा करने को कहा

 

उन्होंने विभाग से बिल निकलवाकर मंगवाया। जब वह गांव के एक लड़के से बकाया बिल के संबंध में पूछा तो लड़के ने विद्युत बिल बकाया 1.98 लाख बताया।

उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि

लगभग दस माह में इतना बिल कैसे बकाया होगा। उन्होंने गांव के एक अन्य व्यक्ति से पुनः विद्युत बिल दिखाया और पूछा कि कितना बकाया है।

उन्होंने भी वही बताया। इतना सुनते ही वह इतने हताश हुए वहीं गिरकर अचेत हो गए। फिर गांव व घरवाले उनका इलाज कराए।

 

नुरूलहोद ने बताया कि इलाज कराने के बाद एक सप्ताह से विद्युत बिल लेकर विभाग का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस संबंध में अवर अभियंता संदीप कुमार मिश्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि विद्युत बिल में गड़बड़ी हुई है या नहीं। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *