फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
रामकोला विकास खंड के मां अनुसुइया नगर (उर्दहा) पंचायत भवन पर पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजस्व निरीक्षक जाकिर हुसैन और सभासद आलोक कुमार गुप्ता ने पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधों का रोपण किया।
राजस्व निरीक्षक जाकिर हुसैन ने बताया कि ये पौधे 24 घंटे निरंतर ऑक्सीजन उत्पन्न करते हैं। उन्होंने कहा कि इन पौधों का धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टि से विशेष महत्व है।
सभासद आलोक कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की पर्यावरण जागरूकता पहल की सराहना की। उन्होंने ग्रामीणों से अपने घरों और खेतों में कम से कम एक फलदार या छायादार पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम में मुन्ना कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा, चंद्रभान कुशवाहा, गुड्डू सिंह, अजय, संतोष या
दव, अकबर अली, प्रमोद कुमार गौड़ सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
