एक सप्ताह से ट्रांसफॉर्मर फुंका

 

28 घरों की बत्ती गुल सलेमगढ़ पुरानी बजार सरेया फील्डर तरया सुजान कुशीनगर

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

सलेमगढ़ कुशीनगर तरयां सूजान
उपकेंद्र के सलेमगढ़ पुरानी बजार गांव का ट्रांसफॉर्मर एक सप्ताह पहले फुंक गया था। इससे गांव के करीब 30 घरों की बत्ती गुल है। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। ग्रामीणों ने बचाव के लिए ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि कराने की मांग की है।

तरयां सूजन उपकेंद्र के सलेमगढ़ पुरानी बजार गांव में 28 घरों के लिए लगा 16 केवीए का ट्रांसफॉर्मर महीने भर पहले फुंक गया था। बिजली विभाग ने बदलकर दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाया था। लेकिन ओवरलोडिंग की वजह से हफ्ते भर पहले ट्रांसफॉर्मर फिर फुंक गया। बत्ती गुल होने से ग्रामीण उमस भरी गर्मी में बिना बिजली के परेशान हैं।

गांव के मुनीब, चौहान गांव के बड़े मद्धेशिया , लक्ष्मण चौहान राकेश निक्कू छोटे मद्धेशिया बबलू मद्धेशिया कीर्तन आदि ने बताया कि बिजली न होने से शाम होते ही आधे गांव की सड़कों और घरों में अंधेरा छा जाता है। बिजली के उपकरण भी शोपीस बने हैं। कई बार 63 केवीए ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग की गई। लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया।

जेई अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि पीआर बनाकर भेज दिया गया है। वर्कशॉप में ट्रांसफाॅर्मर की कमी के कारण एक-दो दिन का समय लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *