एयरक्रॉफ्ट ने दोपहर 1.38 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरी थी और वह टेक ऑफ के पांच मिनट बाद ही क्रैश हो गया

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी

            9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे।

यहां पढ़िए पूरी खबर । देखिए विमान हादसे की तस्वीरें । अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 1988 में भी हुआ था भीषण हादसा । जब पायलट की मानसिक हालत की वजह से हुआ प्लेन क्रैश

अहमदाबाद विमान हादसे पर एअर इंडिया ने क्या कहा?
एअर इंडिया ने X पर एक पोस्ट कर कहा, ”अहमदाबाद-लंदन गैटविक की उड़ान संख्या एआई171 आज, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

फिलहाल हम विवरण का पता लगा रहे हैं और जल्द ही आगे की जानकारी अपनी वेबसाइट के साथ-साथ एक्स हैंडल पर साझा करेंगे।”

विमान में किस देश के कितने नागरिक?

एअर इंडिया के इस विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश यात्री सवार थे। इसके अलावा एक यात्री कनाडा से और सात पुर्तगाल से थे।

विमान हादसे के बाद अहमदाबाद का सरकार वल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। सभी फ्लाइट्स सस्पेंड कर दी गई हैं।

संपर्क के लिए जारी किए गए नंबर
विमान हादसे के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ऑपरेशनल कंट्रोल रूप एक्टिवेट कर दिया है।

यहां संपर्क करने के लिए 011-24610843 , 9650391859 नंबर जारी किए गए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक हेल्पलाइन भी शुरू की है। किसी भी जानcकारी के लिए 9974111327 पर संपर्क किया जा सकता है।

इसके अलावा एअर इंडिया ने कहा – हमने अधिक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 18005691444 स्थापित किया है। अहमदाबाद सिटी पुलिस की तरफ से 07925620359 आपातकालीन नंबर जारी किया गया है।

पर क्या बोले पीएम नरेंद्र मोदी?

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं, जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *