ओवरलोड से बार बार जल रहा मौजूदा ट्रांसफार्मर सलेमगढ़ मौज ब्रह्मस्थान 

 

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

कुशीनगर /सेवरही विकासखंड के सलेमगढ़ मौज ब्रह्मस्थान के निकट सरया फीडर के अंतर्गत लगे 16 केवीए के ट्रांसफार्मर से ग्रामीण को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड होने के कारण यह बार-बार जल जाता है समस्या से ग्रामीण परेशान है ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की लेकिन ट्रांसफार्मर का क्षमता नहीं बढ़ाया जा रहा है।

ग्रामीणो का कहना है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे ।

जलने कारण 5 दिनों से पूरे ग्रामवासी अंधेरे

में जीने को मजबूर हैं और गर्मियों में काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है जबकि ट्रांसफार्मर को बदला गया तो बिजली विभाग द्वारा जान बूझ कर जला हुआ ट्रांसफार्मर दे दिया जा रहा है।

ऐसा ग्रामीणों का कहना है।

और बिजली विभाग के कर्मचारी बिना जांच पररख के पुराना ट्रांसफार्मर ला दे रहे हैं।

और परेशानी उठाना पड़ रहा है वही ग्रामीणों में कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो हम सब आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

इस मौके पर लड्डू कोटेदार, राजू दुबे, भारदुल यादव, पप्पू बैठा, श्री भाई, कमलेश दुबे अंगद मलेशिया बुलेट मद्धेशिया ललन यादव अर्जुन यादव राजू यादव शंभू यादव जितेंद्र चंद्रमणि दुबे गुड्डू दुबे गोलु दुबेआदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *