कठघरही में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जलजमाव एवं रास्ता कीचड़ से भरा

फिरोज अंसारी अश्क 

लक्ष्मीकांत कशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया जल निकासी शुरू हो गई

कुशीनगर के रामकोला विकास खंड के गांव कठघरही में पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण पानी भर गया था।

पूरा परिसर जलमग्न हो गया था और कमरों तक पानी पहुंच गया था। इसके चलते स्कूल में तीन दिनों से पठन-पाठन पूरी तरह से बंद था।

परेशान ग्रामीणों और अभिभावकों ने इसकी शिकायत तहसील प्रशासन से की थी। रोहित सिंह श्रीनेत, इंसाद, सतीश मिश्रा सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने एसडीएम को लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि बरसात का पानी स्कूल से लेकर गांव के चारों तरफ भर गया है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से फसलें भी डूब गई हैं।

ग्रामीणों का आरोप था कि जल निकासी के लिए स्कूल के आस-पास तीन-चार पुलिया बनी हैं। लेकिन पुलिया जाम होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। इसका परिणाम यह हुआ कि स्कूल परिसर से लेकर फसलें तक डूब गईं।

ग्रामीणों ने तहसील में शिकायत की, बताया गया कि स्कूल में दो फीट पानी भरा है और तीन दिनों से पठन-पाठन बंद है। जिलाधिकारी कुशीनगर ने संज्ञान लिया। उन्होंने मौके पर राजस्व और पुलिस प्रशासन को भेजकर सभी जाम नालियों को जेसीबी लगाकर खुलवाया। जल निकासी की व्यवस्था कराई गई। इसके बाद बुधवार से स्कूल में पठन-पाठन फिर से शुरू हो गया।

हल्का लेखपाल राजन पांडेय ने बताया कि कुछ लोगों ने सड़क पर बनी पुलिया को जाम कर दिया था। इससे जल निकासी नहीं हो पा रही थी। अब उसे हटवा दिया गया है। जल निकासी शुरू हो गई है और स्कूल में पठन-पाठन सामान्य हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *