कप्तानगंज फ्लाई ओवर ब्रिज का उद्घाटन सांसद विजय कुमार दूबे के द्वारा सम्पन्न हुआ

सांसद विजय दूबे ने कहा इस ओवर ब्रिज का हकदार मैं नहीं यहां की जनता है

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

जनपद कुशीनगर के कप्तानगंज में महाराजगंज, कुशीनगर को जोड़ने वाला बहु प्रतीक्षित कप्तानगंज फ्लाई ओवर ब्रिज का आज कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे ने उद्घाटन कर जनता को सुपुर्द किया। इस मौके पर एक भव्य समारोह में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महाराजगंज व कुशीनगर को जोड़ने वाला यह ब्रिज वाकई लोगों को खासकर व्यापारियों को बहुत लाभ मिलेगा यह ब्रिज लगभग 78 करोड रुपए की लागत से और करीब 4 साल से अधिक समय में बनने वाला या ओवर ब्रिज का आज जब मैं उद्घाटन कर रहा हूं तो बड़ी खुशी मिल रही है लेकिन इसके पूर्व जब इसका भूमि पूजन कर शिलान्यास किया था तो विरोधियों ने इसका मजाक उड़ाया था उन लोगों ने कहा था कि यह पुल बनने वनने वाला नहीं यह लॉलीपॉप है ,लेकिन आज ब्रिज का उद्घाटन करते हुए हमें अपार खुशी हो रही है और वहीं नगर के लोगों के चेहरे पर खुशियां दिखाई दे रही है उन्होंने कहा कि यह मेरी नहीं यहां के लोगों के आवाज पर यह ब्रिज बनकर तैयार हुआ ।सही कहा जाय तो इस ब्रिज का हकदार मैं नहीं यहां की जनता है।
वहीं रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौंड ने कहा कि यह ब्रिज वाकई कई जनपदों को जोड़ने का कार्य करेगा तो वही कुशीनगर के पटल पर एक और विकास का कीर्तिमान सांसद विजय कुमार दुबे ने किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि मैं सांसद जी को बधाई देता हूँ कि जिस तरह से इस ब्रिज का शुभारंभ किये हैं तो वहीं पडरौना में भी आप ही ब्रिज का उद्घाटन जरूर करेंगे।
इसके अलावा विधायक मोहन वर्मा, पूर्व विधायक पवन केडिया ,विधायक मनीष जायसवाल,उपजिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता, ब्लाक प्रमुख विशाल सिंह, विजय खेतान, संजय यादव, एडवोकेट रामप्रताप सिंह, डा उपेंद्र सिंह, सोनू खेतान, डा नीलेश मिश्रा, हरे राम गुप्त, नवरंग सिंह,ए. रामगोपाल गुप्त आदि गणमान्य लोग की उपस्थिति रही।

9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *