कप्तानगंज में क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

कुशीनगर के कप्तानगंज में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को सीएचसी परिसर में 30 क्षय रोगियों को प्रोटीनयुक्त पोषण पोटली वितरित की गई। इनमें से 25 रोगियों को खट्टर एडीबल्स प्राइवेट लिमिटेड कप्तानगंज द्वारा पोषण पोटली प्रदान की गई।

कार्यक्रम में कार्यवाहक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बी.एन. राव ने बताया कि क्षयरोग से पीड़ित व्यक्ति दवा के साथ प्रोटीनयुक्त आहार लेने से जल्दी स्वस्थ हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीबी रोगियों को शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक प्रोटीनयुक्त आहार का सेवन करना चाहिए।

सीएमओ ने बताया कि यह योजना भारत को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. एस.एन. त्रिपाठी ने कहा कि निक्षय मित्रों के सहयोग से जनपद टीबी मुक्त होगा। जनपद में उपचार ले रहे सभी मरीजों को निक्षय मित्रों के माध्यम से पोषण पोटली दी जा रही है।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्यभान कुशवाहा ने रोगियों को दवाओं का कोर्स पूरा करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि बीच में दवा छोड़ना घातक हो सकताहै। साथ ही रोगियों के आसपास रहने वाले लोगों की भी जांच कराने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में सीएचसी के चिकित्सक डॉ. एस.बी. कुशवाहा, डॉ. परवेज आलम, डॉ. रेनू मिश्रा, डॉ. फैसल अब्बास और डॉ. गोपाल मद्धेशिया ने रोगियों को पोषण पोटली वितरित की।

कार्यक्रम का संचालन निक्षय मित्र नोडल आशुतोष कुमार मिश्र ने किया। अतिथियों का स्वागत एसटीएस नवीन चंद्र मिश्र ने किया और आभार एसटीएलएस खुर्शीद आलम ने व्यक्त किया। इस अवसर पर खट्टर एडबिल प्राइवेट कंपनी के एचआर विवेकानंद दुबे, नीरज गुप्ता, दुर्गेश दीक्षित, आत्मा सिंह, दीपक चौहान और प्रफुल्ल मिश्र भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *