फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेकुआटार-मथौली मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सिधावे पुल पर बाइक और कार की सीधी टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक की पहचान सिधावे निवासी सिद्धार्थ सिंह (22) के रूप में हुई है। वह बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तमकुहीराज के इमिलिया गांव निवासी साबिर शाह अपनी मारुति कार से बिजयपुर से टेकुआटार की ओर जा रहे थे। सिधावे पुल पर दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचित कि
या। घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय पडरौना रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही रामकोला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचवाया। फिलहाल जिला चिकित्सालय में युवक का इलाज जारी है।
