रंजीत कुमार श्रीवास्तव ,सेवरही कुशीनगर /9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA
तमकुहीराज के गांव गोसाई पट्टी के टोला सुकलौली निवासी 25 वर्षीय विश्वजीत शुक्ल का शव बिहार के गोपालगंज जिले में मिला है। विश्वजीत तीन दिन पहले कुशीनगर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए घर से निकला था।
शव कटेया थाने के गांव अमेया स्थित हिरमती माता मंदिर के पास गंडक नहर से बरामद हुआ। मृतक की पहचान उसके जेब से मिले आधार कार्ड से हुई। बिहार पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी।
विश्वजीत दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई अभिजीत घर पर रहकर पढ़ाई करता है। उसके पिता किसान हैं और मां गृहिणी हैं। घटना 11 जुलाई की रात की बताई जा रही है।
परिजनों का कहना है कि मृतक का ननिहाल बिहार के कटेया थाने के गांव अमेया में है। वह कुशीनगर के लिए निकला था
, लेकिन उसका शव अमेया में मिलने से सभी हैरान हैं। परिजन युवक की हत्या कर नहर में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं।
कटेया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लि
ए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। तमकुहीराज थाने के एसएचओ शुशील कुमार शुक्ल के अनुसार परिजनों ने इस संबंध में पहले कोई सूचना नहीं दी थी।
