संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कुशीनगर के जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है कि आगामी त्योहारों के दौरान अश्लील या भड़काऊ गानों का सार्वजनिक रूप से प्रसारण नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति या डीजे संचालक ऐसे गानों का उपयोग करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
त्योहारों के दौरान धार्मिक सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।अश्लील, भड़काऊ या आपत्तिजनक गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
डीजे, साउंड सिस्टम आदि को स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना, एफआईआर और उपकरण जब्त करने जैसी कार्रवाई संभव है।
प्रशासन_की_अपील
जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि वे त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार के ऐसे गानों से बचें जो समाज में तनाव पैदा कर सकते हैं,
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक अंतर्गत तहसील/थानावार रिपोर्ट लेने उपरांत
परम्परागत एवं भाईचारे के साथ रक्षाबंधन, चेहल्लुम एवं जन्माष्टमी आदि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने की अपील जनपदवासियों से की गई तथा अफवाह फैलाने वाले श
