अजय चौरसिया तहसील प्रभारी तमकुही राज 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कुशीनगर। जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध मंझरिया देवी मंदिर परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंदिर में एकांत में बैठे प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जुट गई और ग्रामीणों ने प्रेमी युवक से जबरन युवती की मांग भरवा दी। यह पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत सुकरौली निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल मद्धेशिया का पुत्र अनमोल मद्धेशिया और गिदहा धनहा की रहने वाली कि
शोरी शालू के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों छिपकर मिलते थे।
सोमवार को दोनों मंझरिया देवी मंदिर परिसर में एकांत में बैठे थे, तभी किसी ने सूचना देकर ग्रामीणों को बुला लिया। कुछ ही देर में सैकड़ों की संख्या में लोग मंदिर पर एकत्र हो गए। मौके पर युवती की मां को भी बुला लिया गया।
