कुशीनगर: विद्युत कर्मचारियों का सत्याग्रह

 

तमकुहीराज में SDO से हाथापाई के मामले में केस दर्ज करने की मांगकुशीनगर: विद्युत कर्मचारियों का सत्याग्रह

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

कुशीनगर के बिजली घर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर मंगलवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने तमकुहीराज में SDO शुभम अग्रहरी के साथ हुई हाथापाई के मामले में मुकदमा दर्ज न होने के विरोध में सत्याग्रह शुरू किया। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक केस दर्ज नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

संघर्ष समिति ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए और SDO को सुरक्षा प्रदान की जाए। तमकुहीराज में SDO द्वारा तहरीर देने के पांच दिन बाद भी केस दर्ज न होने से नाराज कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। विद्युत कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि केस दर्ज होने तक उनका धरना अनवरत जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *