कुसम्हा ग्राम सभा को नगर पंचायत में न जोड़ा जाए ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

कुसम्हा ग्राम सभा को नगर पंचायत रामकोला में न जोड़ने को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कोषाध्यक्ष शंभु यादव और भीम कुशवाहा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शासन के समक्ष अधिशाषी अधिकारी के नाम लिखित ज्ञापन सौंपा ।

कुसम्हा ग्राम सभा को नगर पंचायत रामकोला में जोड़ने की चर्चा काफी हो रही है । नगर पंचायत रामकोला में जोड़ने को लेकर ग्राम सभा कुसम्हा के जनता में आक्रोश है।

जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के कोषाध्यक्ष शंभु यादव और भीम कुशवाहा के नेतृत्व में तीन दर्जन से अधिक लोगों ने नगर पंचायत रामकोला के कार्यालय पर जाकर अधिशाषी अधिकारी संजय तिवारी के नाम ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों का कहना है कि कुसम्हा ग्राम सभा को ग्राम सभा ही रहने दिया जाए क्योंकि गांव में गरीबों की आबादी ज्यादा है शहर में जुड़ने पर हाउस टैक्स, जल कल चार्ज ,बिजली बिल ,मकान निर्माण में नक्शा पास कराना अनिवार्य होगा जो गरीब जनता वहन नहीं कर सकती इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने शासन के नाम ज्ञापन सौंपा ।किसान यूनियन के कोषाध्यक्ष शंभु यादव और भीम कुशवाहा ने कहा कि अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल के लिए बाध्य हो जाएंगे।

इस मौके पर शिव नाथ कुशवाहा , सुदर्शन कुशवाहा , हरि लाल पासवान ,गुड्डू , मलखा प्रसाद ,सीताराम सिंह,शैलेन्द्र विश्वकर्मा ,काशी गोंड ,सुरेश ,राजेश राय ,गोपाल सिंह आदि तीन दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *