फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
रामकोला थाना के पुलिस ने मंगलवार को कुसम्हा चौराहे के पास से दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में 32 वर्षीय राजाराम यादव और उनके 62 वर्षीय पिता सुभाष यादव शामिल हैं। दोनों बडहरा लक्ष्मीपुर टोला जगरनाथपुर के रहने वाले हैं।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के निर्देशन में चल रहे अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। दोपहर 12:10 बजे थाना प्रभारी राज प्रकाश सिंह की टीम ने दोनों को नहर पुलिया से पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 316/2025 के तहत धारा 108, 85, 61(2) बीएनएस और 3/4 डीपी एक्ट का मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी में थाना प्रभारी राज प्रकाश
सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल जयहिन्द यादव और कांस्टेबल राजहंस यादव की टीम शामिल रही।
