कृ
. तस्वीरें मन मोह लेंगी
सलेमगढ़ खास कुशीनगर
संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
सलेमगढ़/ कुशीनगर में आज जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में भजन कीर्तन रासलीला और मटकी फोड़ का भव्य कार्यक्रम सलेमगढ़ के युवाओं ने किया और हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री
कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।
माता देवकी और वासुदेव की आंखों के तारे भगवान श्री कृष्ण ने जन्म ले लिया है। दुल्हन की तरह सजे यूपी के मथुरा-वृंदावन में कान्हा का जन्मोत्सव मनाने के लिए हजारों की संख्या में श्रृद्धालु पहुंचे और जैसे ही घड़ी की सुईयों ने रात के 12 बजने की ध्वनि की, पूरा प्रदेश नंदलाला के जयकारों से गूंज उठा। देश के अलग-अलग शहरों के अलावा दुनियाभर से श्रद्धालु जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए मथुरा-वृंदावन पहुंचे थे।
श्री कृष्ण जन्मस्थान के साथ-साथ सलेमगढ़ खास मे बसडिला बुजुर्ग खुदुरा लतवा चट्टी मुकुंदपुर बहादुरपुर पटहेरवा तरया सुजान काशी और प्रयागराज सहित पूरे उत्तर प्रदेश के सभी मंदिरों में उत्सव भव्य तौर पर मनाया गया। ,
पूरे उत्तर प्रदेश में श्री कृष्ण जन्माष्ट
मी का पर्व हर्षौल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया ।
