खत्म हुई पीएम मोदी की बैठक, थोड़ी देर में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए बुधवार सुबह सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) और कैबिनेट की राजनीतिक मामलों की समिति (CCPA) की आपात बैठक बुलाई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस उच्चस्तरीय बैठक में देश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई और पाकिस्तान को जवाब देने के संभावित विकल्पों पर चर्चा हुई.

 

: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार एक्शन मोड में है.

सोमवार को हुए इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की बेरहमी से हत्या के बाद पूरे देश में गुस्सा है और पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की मांग उठ रही है.

इसी बीच बुधवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) और कैबिनेट की राजनीतिक मामलों की समिति (CCPA) की आपात बैठक बुलाई गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *