संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कानपुर। गैंग बनाकर घरों और दुकानों में चोरी करने वाले तमकुही निवासी मोनू उर्फ संदीप जायसवाल, पटेल नगर निवासी मोहनलाल, साठ फीट रोड निवासी करन सिंह और हरजिंदर नगर लाल बंगला निवासी सराफ पवन अग्रवाल को रामादेवी मछली मंडी के पास से शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि शातिरों ने सफीपुर एक निवासी अंबिका की बाइक चोरी की थी।
तमकुही का रहने वाला है मोनू
ऐसे ही देवीगंज निवासी मंशा राम ने दीपक की परचून दुकान और अहिरवां के फल कारोबारी शिवकुमार गुप्ता के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
उनके पास से एक बाइक, 1200 रुपये, जेवर बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर शहर के
अन्य थानों में भी मामले दर्ज हैं। इंस्पेक्टर के अनुसार सराफ पवन अग्रवाल की बाला जी ज्वैलर्स नाम से लाल बंगला में दुकान है।
सराफ ने आरोपियों से चोरी का माल खरीदा था।
