गोपालगंज। जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर में नाव से लाई जा रही शराब जब्त

गोपालगंज। जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर में नाव से लाई जा रही शराब जब्त

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

, तस्कर फरार टेंगराही गांव के समीप शनिवार की देर रात गंडक नदी के रास्ते उत्तर प्रदेश से नाव पर लाई जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप को पुलिस ने जब्त कर लिया।

कार्रवाई के दौरान तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने नाव पर लदी कुल 648 लीटर विदेशी शराब बरामद की।

घटना के संबंध में बताया गया कि जादोपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से शराब तस्कर गंडक नदी के रास्ते दियारा क्षेत्र में शराब की खेप ला रहे हैं।

सूचना के बाद थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ रामपुर टेंगराही गांव के समीप गंडक नदी में तलाशी अभियान चलाया।

इसी दौरान शनिवार की देर रात गंडक नदी में एक नाव को देखकर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया।

पुलिस को देखते ही तस्कर नाव से कूदकर नदी में फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने शराब लदी नाव को अपने कब्जे में ले लिया। नाव पर बोरी में भरकर लाई जा रही 648 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया गया।

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात शराब तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पश्चिम चंपारण तथा जादोपुर दियारा क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

कार से देसी शराब बरामद, दो युवक गिरफ्तार कटेया। स्थानीय थाना पुलिस ने शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बैसिया मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान एक कार से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है।

पुलिस ने मौके से 144 लीटर देसी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान कुशीनगर जिले के मधुरिया थाना क्षेत्र के दहारीपट्टी गांव निवासीब सुखलाल राजभर के 22 वर्षीय पुत्र किशन राजभर तथा कटेया थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी देवनारायण चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र जुवाल यादव शामिल है।

9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *