संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
गोपालगंज के भोरे में नशे की समस्या से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने भोरे थाने में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही नशे की लत को रोका जा सकता है।
एसपी ने बताया कि भोरे क्षेत्र सूखे नशे का प्रमुख केंद्र बन चुका है। इस समस्या से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास किया जाएगा। पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधि और पुलिसकर्मी मिलकर निगरानी करेंगे।
सोमवार से भोरे पंचायत में विशेष संवाद कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें नशे की लत से पीड़ित लोगों की पहचान की जाएगी। एसपी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने नशे के खिलाफ मुहिम में सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम में भोरे थानाध्यक्ष राजेश कुमार और अपर थानाध्यक्ष मंटू कुमार रजक मौजूद थे। खदही पंचायत के मुखिया शाह आलम, भोरे मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, धर्मेंद्र पटेल और मुखिया मोहन सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सभी ने नशे को समाप्त करने का संकल्प लिया।
खबरें 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 
:
