ग्रापए के संस्थापक स्व. बालेश्वर लाल की मनायी गई पुण्य तिथि

सह संपादक वैभव तिवारी

9 टीवी समाचार भारत यूपी बिहार

तमकुहीराज कुशीनगर। ग्रापए तहसील इकाई तमकुहीराज की ओर से संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी की पुण्यतिथि मनाई गयी।

इस दौरान पत्रकारों ने स्व लाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उनके द्वारा पत्रकारिता हित में किए गये कार्यो के लिए याद कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। पुण्यतिथि पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए ग्रापए गोरखपुर मंडल मंत्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों के हित की जब भी चर्चा होगी,ग्रापए के संस्थापक बाबु बालेश्वर लाल सिद्दत से याद किये जाएंगे।

उन्होंने बलिया जनपद के गढवाल जैसे छोटे से कस्बे से कुछ पत्रकारों के साथ मिलकर ग्रापए की पौध लगायी थी जो अब वट वृक्ष का रूप ले चुका है।

तहसील अध्यक्ष राज कुमार चौबे ने कहा कि स्व संस्थापक अध्यक्ष बालेश्वर लाल ने उस दौर में ग्रामीण पत्रकारिता का सृजन किया जब लोग शहरी समस्याओं पर संगठन बनाकर अक्सर पत्रकारिता करते थे।ग्रामीण स्तर पर पत्रकारिता के दुरूह कार्य को स्व बालेश्वर लाल ने अपने कठिन परिश्रम से आसान कर दिया ।

जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ पांडेय ने कहा कि स्व बाबू बालेश्वर लाल के बदौलत आज ग्रामीण अंचल के पत्रकारों की लेखनी मुखर हो सकी है।
इस अवसर पर महामंत्री अंजनी सिंह, संजीव राय, धनंजय कुमार मिश्र, मनोज मिश्रा, दीपक मिश्रा, कामाख्या नारायण मिश्रा,प्रदीप श्रीवास्तव,मृत्युंजय सिंह मोनू,रणविजय द्विवेदी,अमित पांडेय, मृत्युंजय पांडेय,सौरभ मिश्रा,मुकुल मिश्र,पंकज मिश्रा पांडेय,ई सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *