ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती से उपभोक्ता है परेशान

 

सलेमगढ़ कुशीनगर

अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

तरया सुजान बिजली उपकेंद्र से जुड़े

सरया फीडर, बेदूपार व कोइंदी फीडर के जुड़ीं 100 से अधिक ग्राम पंचायतों में एक सप्ताह से 10-10 घंटे तक बिजली गायब रह रही है।

इस कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभागीय अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं, समस्या समाधान तो दूर की बात है।

कई जगहों पर लाइट नहीं होने व बिजली की आंख मिचौली के कारण लोग हाल कान है विभाग के अनुसार सुधार जारी है।

उपकेंद्र से जुड़े सलेमगढ़, दाहूगंज, सिसवानाहर, तरयासुजान, दोमाठ, चखनी आदि गांवों के बिजली उपभोक्ताओं का कहना है।

कि, एक सप्ताह से दिन-रात की लगातार हो – रही कटौती से रात-रात भर जागकर बिताना पड़ रहा। गर्मी के बीच हो रही अघोषित कटौती ने जीना दुश्वार कर दिया है। जब इस बारे में जानकारी के लिए अधिकारियों को फोन किया जा रहा है तो रिसीव तक नहीं कर रहे।

बिजली उपकेंद्र की लापरवाही नहीं है। ऊपर से कुछ गड़बड़ी है, जिसके चलते परेशानी खड़ी है। अभी जितनी बिजली मिलती उतनी आपूर्ति की जा रही है। शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

शुभम अग्रहरी, एसडीओ

क्या उम्मीद की जाए।

क्या कहते है ग्रामीणः बहाउद्दीन मौलाना ने कहा कि दिन भर में एक दो घंटे ही बिजली आती है। ऐसे में ठीक से मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पाता है। इससे समस्या का अंदाजा लगाया जा सकता है।

बहादुरपुर के प्रधान संतोष गुप्ता ने कहा कि बिजली कटौती से सप्ताह भर से सभी प्रकार के व्यावसायिक

कार्य पूरी तरह ठप हैं। विभाग मनमानी पर उतारू है और लोग परेशान हैं।

लड्डू मद्धेशिया ने कहा कि बिजली की इतनी कटौती कभी नहीं हुई है। रात-रात भर गायब रहती है। इन्वर्टर चार्ज तक नहीं हो पा रहा है। ऐसे में रात अंधेरे में की काटनी पड़ रही है।

राजू पटेल ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी बार-बार फोन करने पर भी रिसीव नहीं कर रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश उपभोक्ताओं का कहना है की कोई फॉल्ट आने पर शिकायत सुनने वाला कोई नहीं रहता है।

सीमित कर्मचारियों के भरोसे ही व्यवस्था रहने से सुधार में समय लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *