ग्राम प्रधान धोधरहीं सतीश मौर्या ने अपना वादा पूरा किया

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

रामकोला विकासखंड के ग्राम सभा धोधरहीं की खबर बीते दिनों छपी थी कि धोधरहीं गांव के मेन रोड से पश्चिम की तरफ मानिक यादव के घर के पास से निकली हुई सड़क आगे जाकर दूसरी सड़क में मिली हुई है और घास ,नरकट से पटी हुई थी जिसमें ग्राम प्रधान ने वादा किया था।

कि दो दिन में सफाई करा देंगें लेकिन कुछ निजी कामवश घर से बाहर चले गए थे लेकिन ज्यों ही घर आए अपने वादे के मुताबिक सड़क की साफ-सफाई कराते हुए नजर आए

गांव के लोगों की मांग को लेकर ग्राम प्रधान ने विचार किया और सड़क की सफाई करा रहे हैं जिससे गांव के लोगों में इस बात की चर्चा है।

कि ग्राम प्रधान ने अपने वादे के मुताबिक सफाई करा रहे हैं काफी दिनों से इस सड़क पर आवा गमन बाधित था जबकि इस सड़क पर पुराना खडंजा भी है लेकिन घास और नरकट के पटे होने से आवा गमन पूरी तरह बंद था अब सफाई हो रही है।

पुनः इस सड़क से गांव के लोगों का आवागमन सुचारू रूप से चालू हो जाएगा इससे गांव के लोग खुश हैं । सड़क की सफाई होते समय खुद ग्राम प्रधान मौके पर खड़े थे।
ग्राम प्रधान सतीश मौर्य का कहना है कि प्रधान होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि ग्राम सभा के हर समस्या के निदान के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा ताकि ग्राम सभा का विकास और उन्नत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *