चोरों ने लगभग 5 लाख के कीमती जेवर धोधरही गांव से उड़ा ले गये

 

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 
लक्ष्मीगंज कुशीनगर

कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा धोधरही में बृहस्पतिवार की रात लगभग 2:00 बजे चोरों ने आलमारी और बक्से से लगभग 5 लाख के जेवरात उड़ा ले गए।

धोधरही गांव में साबिर अली पुत्र गफूर के घर बीते बृहस्पतिवार की रात लगभग 2:00 बजे अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर आलमारी और बक्से से लगभग 5 लाख का कीमती जेवर चुरा कर चलते बने। छत पर चढ़ने के लिए जो सीढ़ी बनी है वह खुली है दरवाजा नहीं है उसी का फायदा उठाकर चोर घर में घुसे और जगलां पर सिर्फ पतली जाली लगी है।

जिसे तोड़कर घर के अंदर घुस गये घर के जिम्मेदार साबिर अली का कहना है कि हमारे भाई विदेश रहते हैं और गाढ़ी कमाई से जेवरात बनवाए थे जो चोर उड़ा ले गए घर के लोगों को बहुत बड़ा सदमा पहुंचा है साथ ही इस तरह की घटना से गांव के लोग स्तब्ध हैं।
साबिर अली ने बताया की वृहस्पतिवार की रात लगभग 2:00 कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा हमारे घर में सुनियोजित तरीके से प्रवेश कर चोरी कर ली गई है जिसमें एक अदद सोने का हार, कान की बाली, नाक का नथिया, माथे का टीका ,दो अदद पाजेब,पांच अदद सोने की अंगूठी ,सोने का चेन, मंगलसूत्र ,सोने का कंगन ,एक अदद चांदी की चोटी ,एक अदद हाथ पलाई, तीन अदद सोने का झुमका और ₹10,000 कैश तथा अन्य कीमती सामान चोरी की गई है समस्त ज्वेलरी एवं नगद को मिलाकर लगभग 5 लाख की चोरी हुई है। साबिर अली के द्वारा रामकोला थाने में तहरीर दे दी गई है। साबिर अली का कहना है प्रशासन इस चोरी की घटना का जल्द से जल्द पर्दाफाश करे। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि प्रशासन कितना जल्दी इस चोरी की घटना का पर्दाफाश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *