जमीन विवाद में बहन की मौत, भाई गंभीर थाना क्षेत्र के धुरिया इमीलिया गांव में सोमवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया 

 

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र के धुरिया इमिलिया में जमीनी विवाद में विपक्षीयो द्वारा फावड़ा से मार कर बहन की हत्या कर दी और भाई को पीट पीट कर लहुलुहान कर दिया गया।

मौके की हालत को देख गांव के लोगों ने बहन व भाई को एम्बुलेंस द्वारा सीएससी तमकुही लाया जहा पर बहन को देख

चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। तथा भाई की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इधर घटना की जानकारी पाकर सेवरही पुलिस तमकुही अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में ले कानूनी कार्यवाही में जुट गई।

जानकारी के अनुसार मुत्रा मद्धेशिया द्वारा स्वामीनाथ की जमीन बैनामा लिए

गए थे जब मुन्ना ने लिए गए जमीन पर मिट्टी भर रहे थे तो उसी समय विक्रेता स्वामीनाथ का भाई चन्द्रेश पहुंचा और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी जिससे आक्रोशित चन्द्रेश ने मुन्ना के सीर पर कुदाल से प्रहार कर दिया जिसको देख शादी शुदा बहन फुलमती बचाने आई, उसे देखते ही आरोपी ने बहन फुलमती को कुदाल से सीर पर प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

इस दर्दनाक घटना से गांवों में मातम छा गया है इधर आरोपी और उसके परिजन मौके से फरार हो गए हैं।

बताया जाता है कि मृतका की शादी चौरा खास थाना क्षेत्र के भठही बाबू में हुई थी। वह एक सप्ताह पहले अपने मायके आई हुई थी। इस संबंध में सेवरही थाना अध्यक्ष धीरेन्द्र राय ने बताया कि मामले में शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *