सह संपादक – वैभव तिवारी
कुशीनगर जिले के सेवरही ब्लॉक अंतर्गत सलेमगढ़ बाजार में जर्जर बिजली के पोल, तार और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।दावतदावत
आए दिन बिजली के तार ओवरलोड के चलते टूटकर जमीन पर गिर जाते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
नाराज ग्रामीणों ने रविवार को गांव में विरोध प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द से जल्द समाधान की मांग की।
बिहार सीमा से सटे फोरलेन मार्ग स्थित सलेमगढ़ बाजार में वर्ष 1963 में विद्युतीकरण हुआ था। तभी के लगाए गए लोहे के पोल और बिजली के तार आज भी इस्तेमाल हो रहे हैं। शुरुआत में जहां महज 20 कनेक्शन थे, वहीं आज यह संख्या 500 से अधिक हो चुकी है। लेकिन बिजली आपूर्ति अब भी 163 केवीए के पुराने ट्रांसफार्मर से की जा रही है, जिससे आए दिन ओवरलोड की स्थिति बनती है।ग्रामीणसंजय पटेल उर्फ राजू पटेल, आशीष पटेल और आसिफ खान का कहना है कि “जर्जर तार और पोल कभी भी जानलेवा साबित हो सकते हैं। विभाग को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कार्रवाई शून्य रही। हम ट्रांसफार्मर की क्षमता कम से कम 250 केवीए तक बढ़ाने और जर्जर पोल-तार बदलवाने की मांग करते हैं।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि जल्द ही क्षेत्र का सर्वे कराया जाएगा और आवश्यक सुधार कार्य किए जाएंगे।
सह संपादक वैभव तिवारी 9tvसमाचार भारत UP बिहार MEDIA
